सड़क हादसे में दो लोग जख्मी, धनबाद रेफर

नारायणपुर-बुधुडीह मुख्य मार्ग पर महतोडीह गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये.
नारायणपुर. नारायणपुर-बुधुडीह मुख्य मार्ग के महतोडीह गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों काे उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के गुंदलीपहाड़ी गांव से एक बाइक सवार लोहारंगी निवासी होपना सोरेन अपने घर जा रहे थे. महतोडीह गांव के पास विपरीत दिशा से जा रहे बथानबाड़ी निवासी कोली महतो की पत्नी इलसिया देवी को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई है. घटना की सूचना पाकर नारायणपुर पुलिस सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










