आवास बनाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
आवास बनाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट

आवास बनाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोस्ता गांव में घर निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस घटना में इम्तियाज अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल इम्तियाज अंसारी ने इस मामले में फबीदा खातून के पक्ष के लोगों पर रॉड से हमला कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है. गंभीर रूप से घायल इम्तियाज को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. इस घटना को लेकर इम्तियाज अंसारी ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया गया कि फबीदा खातून इम्तियाज के छोटे भाई की पत्नी है. वहीं, फबीदा खातून ने भी इम्तियाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola