दो कर्मियों को मिला “मैन ऑफ द मंथ ” का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
दो कर्मियों को मिला  “मैन ऑफ द मंथ ” का पुरस्कार

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में जुलाई 2025 के लिए “मैन ऑफ द मंथ ” पुरस्कार दो कर्मियों को दिया गया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में जुलाई 2025 के लिए “मैन ऑफ द मंथ ” पुरस्कार निरंजन सिकदर (सीनियर टेक्निशियन, ट्रांसफॉर्मर सेक्शन, इलेक्ट्रिकल विभाग) और राजू कोइरी (टेक्नीशियन-II, मैकेनिकल विभाग) को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, समर्पण और योगदान के लिए प्रदान किया गया. यह सम्मान चिरेका महाप्रबंधक विजय कुमार ने प्रदान किया. उन्होंने दोनों कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. निरंजन सिकदर जो एसएसई/टीएफपी (1903) अंतर्गत कार्यरत हैं. ट्रांसफॉर्मर से संबंधित सभी कार्यों में निपुण हैं. वे बीडीवी परीक्षण, धातु पाइप फिटिंग तथा तेल एवं कूलेंट लीकेज की समस्याओं के समाधान में विशेष दक्षता रखते हैं. इसके अतिरिक्त वे कार्यालय प्रबंधन में भी कुशल हैं. राजू कोइरी ने डब्ल्यूएपी-5 लोको के एयरोडायनामिक कैब एंड में पैंटोग्राफ बेस के संशोधन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह कार्य लोको के कन्वर्जन प्रक्रिया के दौरान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola