बिंदापाथर में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बिजली बाधित

Updated:
विज्ञापन
बिंदापाथर में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बिजली बाधित

बिंदापाथर. प्रखंड में गुरुवार को अचानक आयी तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. प्रखंड में गुरुवार को अचानक आयी तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गये, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. खैरा पुस्तकालय परिसर में वर्षों पुराना विशाल शीशम का पेड़ तेज आंधी में गिर पड़ा. इससे पुस्तकालय परिसर को आंशिक नुकसान पहुंचा. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया. इधर नाला-जामताड़ा वाया खैरा मुख्य सड़क पर खैरा गांव के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ. आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गयी. कई गांवों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को गर्मी और अंधेरे की परेशानी झेलनी पड़ी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क साफ कराने एवं बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola