ढाई वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित लिपिकों का करें स्थानांतरण : डीसी

Updated:
विज्ञापन
ढाई वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित लिपिकों का करें स्थानांतरण : डीसी

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक हुई. जिलांतर्गत सभी कार्यालयों में पदस्थापित विपत्र लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक एवं कार्यालय अधीक्षक के स्वीकृत पदों, कार्यरत बल एवं रिक्त बलों की पृच्छा की. डीडीओ वाइज विपत्र लिपिकों के पदस्थापन अवधि, कब से पदस्थापित हैं, आदि बिंदुओं पर जानकारी ली. कई विभागों से प्रतिवेदन अप्राप्त रहने पर नाराजगी जाहिर की. वहीं, समाहरणालय संवर्ग के वैसे कर्मियों, जो विगत ढाई (2.5) वर्षों से अधिक समय से जिला, अनुमंडल, प्रखंड सह कार्यालयों में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त हैं, उनका स्थानांतरण करने का निर्देश दिया. समाहरणालय संवर्ग के अतिरिक्त विभिन्न लाइन विभागों में विभागीय स्तर से कार्यरत वैसे कर्मियों, जो उक्त कार्यालयों में वित्तीय कार्य कर रहे हैं, उन्हें वित्त विभाग एवं मुख्य सचिव से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में स्थानांतरण के लिए पत्राचार कर एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. जिला चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक में एसीपी/एमएसीपी व सेवा संपुष्टि से जुड़े प्राप्त कुल 34 मामलों की समीक्षा की गयी. उक्त मामलों में कुछ दस्तावेजों के अपूर्ण रहने पर समिति द्वारा पुनः दस्तावेज को दुरुस्त करते हुए अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर एसपी शंभू कुमार सिंह, डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola