ePaper

प्रशिक्षणार्थियों में टूल किट का किया गया वितरण

Updated at : 22 Aug 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों में टूल किट का किया गया वितरण

जामताड़ा. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के तत्वावधान में एक्सेल डेटा सर्विसेज के विशेष प्लेसमेंट ड्राइव एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के तत्वावधान में एक्सेल डेटा सर्विसेज के विशेष प्लेसमेंट ड्राइव एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ. डीडीसी निरंजन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन, टूल किट एवं ऑफर लेटर दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. राज्य सरकार का प्रयास है कि युवाओं को कौशल के माध्यम से स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जाय. जिला नियोजन सह कौशल पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने कौशल विकास योजना की विस्तृत जानकारी. एक्सेल डेटा सर्विसेज जामताड़ा, वेंचर स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मिहिजाम व डाटा प्रो कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कुंडहित सेवा प्रदाता के 160 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान 60 अभ्यर्थी को ऑफर लेटर दिया गया. मौके पर यूएनडीपी प्रवीण प्रकाश, सेंटर मैनेजर कृतिक पाण्डेय, अभिषेक चांद, किरण कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola