दुर्गापूजा में पंडालों में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
दुर्गापूजा में पंडालों में डीजे बजाने  पर रहेगा प्रतिबंध : थाना प्रभारी

नारायणपुर. थाना परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर थाना प्रभारी मुराद हसन, समाजसेवी सलीम अंसारी मौजूद थे.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर थाना प्रभारी मुराद हसन, समाजसेवी सलीम अंसारी मौजूद थे. थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा के अवसर पर किसी भी स्थान पर कोई विवाद ना हो, इसे लेकर पूजा कमेटी सजग रहें. असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर पुलिस को बताएं, त्वरित कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई भी अफवाह फैलाने का काम ना करें. ऐसा करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. अक्सर ऐसी सूचना मिलती है कि पूजा के दौरान लोग शराब का सेवन करते हैं. पूजा के दौरान शराब का सेवन करने वालों व बिक्री करने वालों को पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई करेगी. पूजा कमेटी के लोग विसर्जन स्थल पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें. दुर्गापूजा के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 7 लाइसेंसी कमेटी, जबकि चार गैर लाइसेंसी हैं. सभी को विधि व्यवस्था के नियमों का पालन करना है. उन्होंने कहा, उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश पर दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. पूजा आयोजन समिति के लोग यह सुनिश्चित करें कि पंडाल के अंदर या उसके इर्द-गिर्द डीजे ना बजे. मौके पर मुखिया बबलू किस्कू, पूजा कमेटी के गोलक बिहारी सिंह, विजय सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, टिकैत सिंह, अभय पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola