ePaper

पंचायत सूचकांक में अव्वल रहने वाले पंचायत सचिव व मुखिया हुए सम्मानित

Updated at : 13 Aug 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सूचकांक में अव्वल रहने वाले पंचायत सचिव व मुखिया हुए सम्मानित

नाला. प्रखंड सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआइ 1.0) के प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआइ 1.0) के प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ आकांक्षा कुमारी, प्रखंड प्रमुख कल्लावती मुर्मू, उपप्रमुख समर माजि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि उन्नति सूचकांक के लिए नौ बिंदुओं में गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल अनुकूल पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्याय संगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला अनुकूल पंचायत शामिल हैं. इन नौ बिंदुओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायतों का चयन किया गया है. पंचायत उन्नति सूचकांक के आधार पर नाला प्रखंड क्षेत्र के गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका के लिए कुलडंगाल, स्वस्थ पंचायत के रूप में टेसजोड़िया पंचायत, बाल हितैषी पंचायत के रूप में चकनयापाड़ा पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत के रूप में कास्ता पंचायत स्वच्छ एवं हरित पंचायत के रूप में दलाबड़ पंचायत, सामाजिक रूप से सुशासन गांव में दलाबड़ पंचायत, वहीं आत्मनिर्भर एवं बुनियादी गांव में चकनयापाड़ा के अलावा अन्य बिंदुओं में मड़ालो, महेशमुंडा पंचायत सूचकांक में अव्वल रहने के कारण पंचायत सचिव एवं मुखिया को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने आगे और अच्छी तरह से काम करने को कहा, ताकि नाला प्रखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके. बीडीओ ने आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा, बेहतर शासन प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की सलाह दी. मौके पर सीडीपीओ ग्लोरिया एक्का, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी सुबल शर्मा, पंचायती राज पदाधिकारी नंदलाल सोरेन, एमओ कुणाल भारती पंसस गुलशन अली, मुखिया अजित मुर्मू, सोनहरी हेंब्रम, साबिका सोरेन, मिनिश्वर मुर्मू, सोनामुखी सोरेन, दुखी मुर्मू, चुनाई किस्कू, पंचायत सचिव मंगलमय मंडल, उत्तम पाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola