ePaper

प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

Updated at : 11 Aug 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के समय निर्धारण के लिए प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आकांक्षा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रखंड प्रमुख कल्लावती मुर्मू, उप प्रमुख समर माजि, विभागीय पदाधिकारी एवं शिक्षक शामिल थे. बैठक में विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया: प्रखंड विकास सह अंचल कार्यालय (8:00 बजे), इल्डर्स क्लब (8:05 बजे), पशुपालन विभाग (8:10 बजे), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (08:15 बजे), प्रखंड शिक्षा कार्यालय (8:25 बजे), वनक्षेत्र कार्यालय (8:35 बजे), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय (8:45 बजे), राजस्व ग्राम कचहरी भवन (9:00 बजे), पुलिस निरीक्षक कार्यालय (09:10 बजे), नाला थाना (09:15 बजे), प्लस टू उच्च विद्यालय (09:25 बजे), बाबा साहेब अम्बेडकर मंच (09:30 बजे), मध्य विद्यालय (9:40 बजे), इंटर महाविद्यालय (9:50 बजे), डिग्री महाविद्यालय (10:00 बजे), और कस्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय (10:10 बजे). बीडीओ ने झंडोत्तोलन से पूर्व सावधानी बरतने, समय का ध्यान रखने और राष्ट्रगान के लिए दस-दस स्कूली बच्चों को तैयार करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डॉ रामकृष्ण बाबू, तीर्थमय मंडल (इंटर कॉलेज), उत्तम कुमार मंडल (प्राचार्य, प्लस टू उच्च विद्यालय), लालदेव दास (मध्य विद्यालय नाला), और कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola