ePaper

नारायणपुर में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Updated at : 16 Aug 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, प्रमुख अंजना हेंब्रम, प्रखंड पशुपालन कार्यालय में बीएचओ डॉ सुनील प्रसाद सिंह एवं टीवीओ डॉ सुशील टुडू, बीआरसी में बीपीओ अनामिका हांसदा, थाना प्रभारी कार्यालय में थाना प्रभारी मुराद हसन, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. देश के लिए सर्वस्व निछावर करने वाले वीर और को श्रद्धांजलि भी दी गयी. बिंदापाथर क्षेत्र में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस बिंदापाथर. बिंदापाथर क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बिंदापाथर थाने में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने तिरंगा फहराया. उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा, स्टेट बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक कुंदन प्रसाद, उच्च विद्यालय गेड़िया में प्रधानाध्यापक जगन्नाथ मंडल, स्वामी विवेकानंद शिशु निकेतन में प्राचार्य अमर कुमार सिंह, पंचायत भवन में मुखिया प्रवास कुमार हेंब्रम, पंचायत भवन महुलबना में मुखिया सिलावंती सोरेन, क्षत्रिय समाज के श्रीपुर शाखा में अध्यक्ष ठाकुर मनी सिंह, मध्य विद्यालय श्रीपुर में ब्रज गोपाल मिश्रा, मध्य विद्यालय भोगीकाटा में प्रधानाध्यापक बच्चू कुमार सिंह, यूपीएस प्रजापेटिया में रितन कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. फतेहुर में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा फतेहपुर. प्रखंड में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. फतेहपुर अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने ध्वजारोहण किया. थाना परिसर में थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा, सीएचसी में प्रखंड प्रमुख, एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्राचार्य सत्या गोप, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्राचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया. वहीं झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन रीता कुमारी, मंझलाडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्र में टेक्निकल सहायक रंजीत गोराईं तथा नाला डिग्री कॉलेज फतेहपुर में प्राचार्य डॉ अमर दास ने तिरंगा फहराया. संताल उच्च विद्यालय कैराबनी में प्रधान शिक्षक इगनातियुस बेसरा और शर्मिला सरकार की देखरेख में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, पतंजलि के जिला संयोजक हेमंत कुमार ने आंगुठिया में तथा जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी रघुवीर यादव ने ध्वजारोहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola