ePaper

बदमाश ने घर में घुस कर बुजुर्ग को मारा चाकू, घायल

Updated at : 30 Sep 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाश ने घर में घुस कर बुजुर्ग को मारा चाकू, घायल

नारायणपुर. बुटबेरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह चाेरी की नीयत से आये बदमाश ने एक बुजुर्ग को चाकू मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

नारायणपुर. बुटबेरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह चाेरी की नीयत से आये बदमाश ने एक बुजुर्ग को चाकू मारकर घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, बुटबेरिया गांव निवासी पाटू मंडल मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे शौच के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले थे. इसी दौरान एक युवक उनके घर में प्रवेश कर गया, जब पाटू मंडल ने युवक को देखा और उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमले में पाटू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे. घायल को तत्काल नारायणपुर सीएचसी ले जाया गया. ग्रामीणों ने मामले की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी. पुलिस बदमाश की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं घायल पाटू मंडल का इलाज सीएचसी में जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola