प्रेम कुमार पांडे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

मिहिजाम के रामूखटाल निवासी प्रेम कुमार पांडे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गुलाब दास ने शनिवार को जामताड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया.
जामताड़ा. मिहिजाम थाना क्षेत्र के रामूखटाल निवासी प्रेम कुमार पांडे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गुलाब दास ने शनिवार को जामताड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. बता दें कि पांच अप्रैल को मिहिजाम में प्रेम कुमार पांडे की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में कुल चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसमें तीन आरोपी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका था, लेकिन कांड के मुख्य आरोपी गुलाब दास फरार था. इसके विरुद्ध एसआइटी गठित किया गया था. गुलाब दास के विरुद्ध इश्तेहार भी चिपकाया गया था. बताया जाता है कि गुलाब दास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. चित्तरंजन थाना कांड संख्या 04/2021 धारा 302/120 बी भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




