राजबाड़ी में देर रात हुआ प्रतिमा का विसर्जन

नारायणपुर. प्रखंड के मंडरो राजबाड़ी में शनिवार को दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन किया गया.
नारायणपुर. प्रखंड के मंडरो राजबाड़ी में शनिवार को दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए. मेले में झूला, खेल-तमाशा सहित विभिन्न मनोरंजन के साधनों ने लोगों को आकर्षित किया. मेले में श्रद्धालु दिनभर पूजा-अर्चना, मनोरंजन और खरीदारी में व्यस्त रहे. वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल लगातार गश्त करते रहे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. देर रात पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




