24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सुन भव विभोर हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सुन भव विभोर हुए श्रद्धालु

जामताड़ा. गांधी मैदान में न्यू टाउन कीर्तन कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सोमवार को समापन हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. गांधी मैदान में न्यू टाउन कीर्तन कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सोमवार को समापन हुआ. बंगाल की कीर्तनिया नुपूर बनर्जी ने कीर्तन की प्रस्तुति दी. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. उन्होंने इस आयोजन में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया. कहा, पिछले चार दिनों से संकीर्तन ने पूरे जामताड़ा को भक्तिमय माहौल में डूबो दिया. मैं कमेटी के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं. श्री मंडल ने न्यू टाउन कीर्तन कमेटी के समस्त सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. मौके पर नेपाल चंद्र मंडल, सुभाष दत्ता, रास बिहारी मंडल, तारणि कुमार पाल, वार्ड पार्षद सजल दत्ता, मिहिर कुमार साधु आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola