बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

मुरलीपहाड़ी. प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने नारोडीह पंचायत अंतर्गत भैयाडीह गांव में संचालित मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का मंगलवार को निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड के प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने नारोडीह पंचायत अंतर्गत भैयाडीह गांव में संचालित मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का मंगलवार को निरीक्षण किया. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना स्थल का जायजा लिया. इस क्रम में बीडीओ ने संबंधित योजनाओं में एच टेका को दुरुस्त करने, जलकुंड निर्माण व इंटरक्रॉपिंग कार्य कराने का निर्देश पंचायत के रोजगार सेवक मो शाहिद को दिया. उन्होंने बागवानी सखी की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया. कहा कि योजना को बागवानी सखी के साथ टैग किया जाए, ताकि बागवानी को सफल बनाया जा सके. भैयाडीह गांव में मनरेगा से संचालित कुआं आदि योजनाओं का निरीक्षण कर लाभुकों को कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, करुणा कुमारी, रोजगार सेवक मो शाहिद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola