ePaper

सोहराय पर अवकाश के लिए स्पीकर को दिया धन्यवाद

Updated at : 06 Jan 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
सोहराय पर अवकाश के लिए स्पीकर को दिया धन्यवाद

बिंदापाथर. झारखंड राज्य आदिवासी शिक्षक संघ, जामताड़ा का प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मिला.

विज्ञापन

बिंदापाथर. झारखंड राज्य आदिवासी शिक्षक संघ, जामताड़ा का प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मिला. इस दौरान आदिवासियों के सबसे बड़ा पर्व सोहराय पर दो दिनों का सरकारी अवकाश दिलवाने पर विस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया. प्रतिनिधिमंडल ने विस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर आभार प्रकट किया. विस अध्यक्ष ने भी सभी को सोहराय की हार्दिक शुभकामनाएं दी. कभी भी किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा आदिवासी बहुल झारखंड में सोहराय पर्व में अवकाश का होना अत्यंत जरूरी था. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दुलाल हांसदा, सचिव हेमलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष सुशील मुर्मू, सुधीर सोरेन, मुनिलाल सोरेन, बुद्धदेव हेंब्रम, शशिचंद हेंब्रम, परिमल मरांडी, रामकिशोर मुर्मू, रामरतन मुर्मू, वकील हांसदा आदि शिक्षक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola