शिक्षकों को आइसीटी क्लास संचालन का मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों को आइसीटी क्लास संचालन का मिला प्रशिक्षण

फतेहपुर. विभिन्न आइसीटी लैब संचालित स्कूलों के शिक्षकों को पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. विभिन्न आइसीटी लैब संचालित स्कूलों के शिक्षकों को पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया. इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर के बेसिक विषयों की जानकारी प्रशिक्षु शिक्षकों को दी गयी. प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे शिक्षकों को कंप्यूटर के बेसिक विषयों जिसमें एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, पावर प्वाइंट, ई-मेल, जे गुरुजी एप आदि के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान सभी शिक्षकों को इससे संबंधित अभ्यास भी कराया गया. प्रशिक्षण में उमवि तम्बाजोड़, तोड़ो, डुमरिया, आसनबेरिया, महिषाखुरा, ताराबाद, खिजुरिया, गुहियाजोरी, हरिराखा आदि के शिक्षक शामिल हुए. बुधवार को फतेहपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताम्बाजोड़ में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रमोद कुमार यादव और सूरज कुमार राव प्रशिक्षक के रूप में मौजूद थे. मौके पर शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के संबंध में भी जानकारी दी. मौके पर जिला समन्वयक आशीष कुमार पंडित, संजीत हांसदा, भास्कर सिंह, कयूम अंसारी, भरत चौधरी, विमलेंदु महतो, मीरा मुर्मू, केशव चंद्र यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola