एकल गायन प्रतियोगिता में सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीपीओ अनामिका हांसदा ने बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय शिक्षा समागम की पांचवीं वर्षगांठ पर की गयी है. इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों के बीच एकल गायन, भाषण, एकल नृत्य, ड्राइंग, निबंध, क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी की सूची विभाग को भेजी जायेगी. सफल विद्यार्थियों को बीपीओ ने पुरस्कृत भी किया. कहा कि इस तरह के आयोजन से दिव्यांग बच्चों में उत्साह की वृद्धि होती है. मौके पर बीआरसी कर्मी दिनेश कुमार, नसीतूर रब आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










