शिविर में छात्रों को विधिक सहायता की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
शिविर में छात्रों को विधिक सहायता की दी गयी जानकारी

जामताड़ा. डालसा ने बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेवा में विधिक जागरुकता शिविर लगाया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डालसा ने बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेवा में विधिक जागरुकता शिविर लगाया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सुजाता कुमारी ने की. अधिकार मित्र विश्वजीत पाल, शिवनाथ मंडल व सुमन टुडू ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव, अवसाद (डिप्रेशन) और चिंता जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है. समय रहते इन समस्याओं की पहचान और उचित उपचार संभव है. मेंटल हेल्थकेयर एक्ट, 2017 के तहत मानसिक रोगियों को इलाज, सम्मानजनक व्यवहार और गोपनीयता का अधिकार प्राप्त है. उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है. छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी कि यदि किसी को मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो, तो वे डालसा से संपर्क कर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं. शिविर में अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola