टॉप टेन में शामिल होने से नाला प्रखंड के छात्र-छात्राओं में खुशी

Published by :UMESH KUMAR
Published at :24 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
टॉप टेन में शामिल होने से नाला प्रखंड के छात्र-छात्राओं में खुशी

नाला. मैट्रिक परीक्षा 2026 में नाला प्रखंड के छात्र-छात्राओं के टॉप टेन में शामिल होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

फोटो रीनेम कर भेजा गया है प्रतिनिधि, नाला. मैट्रिक परीक्षा 2026 में नाला प्रखंड के छात्र-छात्राओं के टॉप टेन में शामिल होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. माता-पिता ने अपने-अपने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है. मैट्रिक में रिषु वर्णवाल लाया 97%, बनना चाहता है चार्टर्ड एकाउंटेंट नाला. प्रखंड के डाड़र गांव के रिषु वर्णवाल 485 अंक (97% ) लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. पिता बबलू वर्णवाल फल-सब्जी विक्रेता हैं, जबकि मां सोनी कुमारी गृहिणी हैं. बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं शिक्षक के उचित मार्गदर्शन से उक्त स्थान प्राप्त करने में सफल हुए हैं. इसका श्रेय वह माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया. आगे चलकर वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहता है. 96.4% लाकर सूरज बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर नाला प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र सूरज कुमार सिंह ने 482 अंक 96.4% लाकर जिला में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर जिला विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है. सिंह से दूरभाष पर बात करने पर बताया कि वह आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है. वह इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है. 96.2% लाकर कौशिक गण बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र कौशिक गण ने 481 अंक 96.2% लाकर जिला में पांचवां स्थान प्राप्त कर जिला परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है. कौशिक गण को पूछने पर बताया कि वह पांच से छह घंटा तक कड़ी मेहनत करता था. इसका श्रेय वह पिता वरुण गण एवं माता पुतुल गण के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों को दिया. बताया कि वह आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं. मानसी मित्रा करना चाहती है मेडिकल की पढ़ाई नाला नीचेपाड़ा के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जीवन मित्रा व माता भौमिया मित्रा के परिवार में भी खुशी का माहौल है. उनकी लड़की मानसी मित्रा ने 476 अंक (95.2%) लाकर जिले में 8वां स्थान प्राप्त किया और परिवार का नाम रोशन किया है. मानसी ने बताया कि इसका श्रेय माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को जाता है. वह आगे चलकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है. इनके पिता ठेला खोमचा का दुकान करते हैं. जया मंडल भी चाहती है मेडिकल की पढ़ाई नाला गोपालपुर की रहने वाली जया मंडल ने भी माध्यमिक परीक्षा में 475 अंक 95% लाकर जिला में 9वां स्थान प्राप्त किया है. जया ने बताई की पिता मिठुन कुमार मंडल एलआइसी का एजेंट है. मां लीना मंडल गृहिणी रहने के बावजूद प्रेरणा देती रहीं. मां की प्रेरणा एवं शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त हुई है. वह आगे चलकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है. सियारकेटिया गांव के अनिकेत बनना चाहता है इंजीनियर नाला. सियारकेटिया गांव के अनिकेत बनर्जी ने माध्यमिक परीक्षा में 474 अंक 94.8% लाकर जिला टॉप टेन में 10वां स्थान प्राप्त किया है. अपने परिवार, समाज, विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है. अनिकेत ने बताया कि वह चार से पांच घंटा नियमित रूप से पढ़ाई करता था. वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं. अनिकेत ने अपनी सफलता के श्रेय अपने माता-पिता सहित शिक्षकों को दिया है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola