प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील

सोशल केअर फाउंडेशन ने चलाया जागरुकता अभियान
मिहिजाम. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सोशल केअर फाउंडेशन की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक को लेकर फाउंडेशन व चित्तरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्लास्टिक गार्बेज कलेक्शन, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर सोशल केअर फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक देव ने छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक के बहिष्कार करने व कपड़े की थैली इस्तेमाल करने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजेश गिरि, कृष्णा कुमार चौबे, मनीष कुमार, राहुल वर्मा, रघुवीर दास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










