केंद्र व राज्य सरकारी की योजनाओं की 16 मई से होगी जांच

जामताड़ा. जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के सशक्त पर्यवेक्षण एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी आलोक कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को प्रखंडवार नामित किया है.
जिले के वरीय पदाधिकारी प्रत्येक शनिवार करेंगे पंचायतों का निरीक्षण संवाददाता, जामताड़ा. जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के सशक्त पर्यवेक्षण एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी आलोक कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को प्रखंडवार नामित किया है. योजनाओं की स्थलीय जांच के लिए तिथि एवं पंचायतवार वरीय पदाधिकारियों/सहयोगी को जांच दल के रूप में नामित किया है. यह जांच अभियान जिले के सभी छह प्रखंडों की 118 पंचायतों में 16 मई से प्रारंभ होकर 24 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक शनिवार को चलाया जायेगा. प्रत्येक शनिवार को संबंधित जांच दल अपने आवंटित प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्थलों की जांच करेंगे, तत्पश्चात निर्धारित प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करेंगे. निरीक्षण के क्रम में दिव्यागजनों के प्रमाण पत्र, विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, परीक्षा परिणाम की समीक्षा, मनरेगा अंतर्गत कार्यान्वित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य आवास योजनाएं, जनवितरण प्रणाली अंतर्गत ई-पीडीएस सिस्टम दुकानों का निरीक्षण, प्रखंड अंतर्गत झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदामों की समीक्षा, स्वास्थ्य केंद्र/उप केंद्रों की जांच, आईसीडीएस योजनांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, 15वें वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं, गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण, सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार, ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का निरीक्षण किया जायेगा. डीडीसी संपूर्ण जांच प्रक्रिया के जांच प्रक्रिया के वरीय प्रभार में रहेंगे. उनके द्वारा प्रत्येक शनिवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/फिजिकल माध्यम से समीक्षा की जायेगी. प्रतिवेदन उपायुक्त को दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि जांच टीम की ओर से पंचायत सचिवालय, पंचायतों में होने वाले कार्यों की प्रगति, अद्यतन स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्यालयों के निरीक्षण, पीडीएस दुकानों के निरीक्षण, मनरेगा योजनाओं के निरीक्षण, कल्याण छात्रावास का निरीक्षण, ट्रेनिंग सेंटर्स का निरीक्षण, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्थलों सहित क्रियान्वित कार्यों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी. प्रखंडवार नामित वरीय पदाधिकारी-डीडीसी-करमाटांड़, निदेशक आईटीडीए-नाला, अपर समाहर्ता- जामताड़ा, निदेशक डीआरडीए एवं डीएसओ-नारायणपुर, एसडीओ-फतेहपुर,डीपीआरओ-कुंडहित प्रखंड के लिए नामित किये गये हैं. 16 मई को इन पंचायतों का होगा निरीक्षण : प्रखंड जामताड़ा – शहरपुरा एवं सुखजोड़ा, प्रखंड नारायणपुर-चन्दाडीह लखनपुर एवं चम्पापुर, प्रखंड करमाटांड (विद्यासागर)- सुब्दीडीह, प्रखंड नाला-महुलबना, प्रखंड फतेहपुर-पालाजोरी व प्रखंड कुंडहित-विक्रमपुर का निरीक्षण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










