शिबू सोरेन भारत रत्न के हकदार : विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते स्पीकर। संबोधित करते स्पीकर व अन्य तिथि का | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण हुआ। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

जामताड़ा: दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन उनके चाहने वाले और अनुयायी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड और गरीब, आदिवासी, शोषित एवं वंचित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष में लगा दिया।

रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष और योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे झारखंडवासियों की भावना और मांग बताया।

आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाती रहेगी प्रतिमा

स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इंदिरा चौक पर प्रतिमा स्थापित करने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन झारखंड के लिए संघर्ष और त्याग का प्रतीक रहा है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और विचारों की याद दिलाती रहेगी।

कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू समेत कई नेता, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola