कुंडहित सीएचसी में सात युवाओं ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित सीएचसी में सात युवाओं ने किया रक्तदान

कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान सात युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कुल सात यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं होती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरूस्त बनाए रखने में सहायक है. वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने युवाओं से मानव सेवा के लिए आगे आकर रक्तदान करने की अपील की. कहा कि जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. शिविर में एमपीडब्ल्यू सलीम खान, उत्पल दास, फाल्गुनी कर्मकार, रोबिन मिश्रा, काजल फौजदार, तापस पाल आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola