मलखंब खेल में समृद्धि को मिला स्वर्ण तो शुभम को रजत पदक

Updated:
विज्ञापन
मलखंब खेल में समृद्धि को मिला स्वर्ण तो शुभम को रजत पदक

जामताड़ा. माय छोटा प्ले स्कूल आजादपाड़ा में चतुर्थ जामताड़ा जिला मलखंब खेल प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. माय छोटा प्ले स्कूल आजादपाड़ा में चतुर्थ जामताड़ा जिला मलखंब खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें 32 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. अंडर-14 बालक वर्ग में समृद्धि आर्य को स्वर्ण पदक, शुभम दास को रजत पदक, परनीत गुप्ता को कांस्य पदक मिला. वहीं अडंर-14 बालिका वर्ग में दिया दत्ता को स्वर्ण पदक, खुशी कुमारी को रजत पदक, पलक रक्षित को कांस्य पदक. अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वीटी चक्रवर्ती को स्वर्ण पदक, श्रेया श्री को रजत पदक व प्राची गुप्ता को कांस्य पदक मिला. अंडर-17 बालक वर्ग में ओमप्रकाश को स्वर्ण पदक, राजकुमार महतो को रजत पदक व विक्रम मंडल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में जिला कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष रणदीप गुप्ता, आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे, डॉ भास्कर चांद, सूरज कुमार पासवान, किरण मिश्रा, पूजा गुप्ता एवं अमित मंडल ने संयुक्त रूप से सभी विजेता, उपविजेता, तृतीय एवं चतुर्थी स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया. रणदीप गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. बशर्ते उसे उचित प्लेटफॉर्म देने की आवश्यकता है. दीपक दुबे ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. मौके पर जिला मलखंब संघ के सचिव परिणीता सिंह, डॉ भास्कर चांद, रौनक राज, सोनू मल्लिक, सोमनाथ दत्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola