एलसीडीसी को लेकर सहिया साथी मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
एलसीडीसी को लेकर सहिया साथी मिला प्रशिक्षण

कुंडहित. कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार से सीएचसी में एलसीडीसी प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार से सीएचसी में एलसीडीसी प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. कुष्ठ रोग खोज के लिए कुंडहित प्रखंड में 167 टीमों का गठन किया गया है. टीम के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा. शनिवार को पहले बैच को प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षकों ने साहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहियाओं को कुष्ठ रोग खोज अभियान के बारे में जानकारी दी. बताया कि जिस गांव में लगातार तीन वर्षों से कुष्ठ रोगी पाये गये हैं. वैसे गांवों में 10 से 26 नवंबर तक एलसीडीसी अभियान चलाया जायेगा. घर-घर जाकर स्वास्थ्य सहिया नये कुष्ठ रोगी की खोज करेंगी. सर्वे कर नये कुष्ठ रोगी चिन्हित कर उसकी जांच एवं उपचार करेंगी. मौके पर मौजूद बीपीएम लक्ष्मी नारायण गुप्ता, प्रभारी बीडीएम निर्मल फौजदार, एमपीडब्ल्यू सलीम खान, अशोक मंडल, बीटीटी अवध बिहारी राम, सुबोध मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola