विश्व यक्ष्मा दिवस पर रन फॉर टीबी फ्री जामताड़ा का आयोजन

जामताड़ा. विश्व यक्ष्मा दिवस पर रन फॉर टीबी फ्री जामताड़ा का आयोजन गांधी मैदान से किया गया.
जामताड़ा. विश्व यक्ष्मा दिवस पर रन फॉर टीबी फ्री जामताड़ा का आयोजन गांधी मैदान से किया गया. सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीसी मुंशी, जामताड़ा ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डीडी भंडारी, यक्ष्मा विभाग के डीपीसी गौरव कुमार अकेला ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. रन फॉर टीबी फ्री जामताड़ा टीबी हारेगा देश जीतेगा के नारे के साथ दौड़ प्रारंभ हुआ. दौड़ में पुरुष वर्ग में पवन मुर्मू प्रथम, नटवर हांसदा द्वितीय स्थान व मिहिरलाल टुडु तृतीय स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में गोलोमुनी मरांडी प्रथम, अंकिता हांसदा द्वितीय व सुमित्रा हांसदा तृतीय स्थान पर रहीं. सभी को सीएस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सिविल सर्जन ने बताया कि टीबी के संभावित लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेज कर उनका समुचित इलाज करवायें. सरकार के तरफ से दी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करें, ताकि जामताड़ा टीबी फ्री घोषित हो सके. जामताड़ा जिला टीबी फ्री तभी हो सकता है, जब जनसहभागिता होगी. मौके पर हेनादाद अहमद, आशीष कुमार चौबे, तरुण कुमार नंदी, संजीत पाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




