अड़चनों को दूर कर डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करें : डीसी
Author Umesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने गुरुवार को अग्निशामक कार्यालय के समीप बने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने गुरुवार को अग्निशामक कार्यालय के समीप स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी में अधिष्ठापित कंप्यूटर सेट आदि उपकरणों का अवलोकन किया. विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. लाइब्रेरी के संचालन को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी तकनीकी, गैर तकनीकी अड़चनें हैं, उसे दूर करते हुए लाइब्रेरी शुरू करें. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के प्रारंभ होने से यहां के बच्चे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा. मौके पर प्रभारी नजारत उप समाहर्ता सह डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










