रेलवे बोर्ड के सदस्य संजय ने चिरेका का किया दौरा

रेलवे बोर्ड के संजय कुमार पंकज ने मंगलवार को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना का निरीक्षण किया.
मिहिजाम. रेलवे बोर्ड के संजय कुमार पंकज ने मंगलवार को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना का निरीक्षण किया. पंकज ने देशबंधु हेरिटेज लोको पार्क का दौरा किया. लोकोमोटिव के समृद्ध संरक्षित गौरवशाली इतिहास और अमृत डिजिटल गैलरी को देखा. इस दौरान उनके साथ हामिद अख्तर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी गण उपस्थित थे. इसके बाद क्रमशः कारखाना स्थित शेल शॉप, बॉगी शॉप, व्हील शॉप और शॉप संख्या 16 एवं 19 का निरीक्षण किया. महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने चिरेका संग बैठक में भाग लिया. जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. मौके पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










