ePaper

उत्पाद विभाग ने लाइन होटलों में की छापेमारी, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 11 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने लाइन होटलों में की छापेमारी, दो व्यक्ति गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक सौरव तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी

विज्ञापन

जामताड़ा. उत्पाद अधीक्षक सौरव तिवारी के नेतृत्व में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर गाेविंदपुर- साहिबगंज हाइवे के समक्ष विभिन्न लाइन होटलों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान राम राज लाइन होटल, रामलखन लाइन होटल, महालक्ष्मी लाइन होटल एवं गणेश लाइन होटल में छापेमारी की गयी. तलाशी के क्रम में मंडल लाइन होटल से आठ केन बियर बरामद किया गया एवं होटल संचालक को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. नारायणपुर के नयाडीह स्थित माड़ी/पंचवाई निर्माण अड्डे पर उत्पाद अधीक्षक ने छापेमारी कर माड़ी भट्टा संचालक को गिरफ्तार किया. लगभग 200 किलोग्राम पंचवाई को नष्ट किया. बिंदापाथर में जीवन लाइन होटल में छापेमारी की, जहां कुछ भी बरामद नहीं हुआ. उत्पाद अधीक्षक सौरव तिवारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए छापेमारी की जा रही है. अवैध रूप से शराब आदि मादक पदार्थों के खरीद-बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola