नौ को मनायी जायेगी रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती

जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा जिला शाखा की बुधवार को बैठक हुई.
जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा जिला शाखा की बुधवार को बैठक हुई. जिला शाखा अध्यक्ष डॉ डीडी भंडारी ने बताया कि विश्व कवि रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती पर 9 मई को जामताड़ा और मिहिजाम में समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. आयोजन की तैयारी में समिति जुट गयी है. जिला मुख्यालय में समिति अपने कार्यालय, विद्यासागर लाइब्रेरी कायस्थपाड़ा में 9 मई की प्रातः 8 बजे विश्व कवि के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात रैली निकाल कर सरखेलडीह पहुंचेंगी, जहां रवींद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. वहीं नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर बांग्ला संस्कृति के अनुरूप कवि को याद किया जायेगा. इसके बाद सेंट एंथोनी स्कूल में छात्र- छात्राओं के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित होगी. मौके पर कांचन गोपाल मंडल, चंचल राय, दीप्ति विराज पाल सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










