पूर्णिमा चुनी गयीं मंडरो गांव की जलसहिया

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिमा चुनी गयीं मंडरो गांव की जलसहिया

नारायणपुर. प्रखंड की नावाडीह पंचायत अंतर्गत मंडरो गांव में शुक्रवार को आमसभा हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड की नावाडीह पंचायत अंतर्गत मंडरो गांव में शुक्रवार को आमसभा हुई. आमसभा में मुखिया दिलीप बास्की, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, वार्ड सदस्य रंजीत यादव और सुनीता देवी आदि मौजूद थे. प्रखंड समन्वयक ने जलसहिया चयन के लिए विभागीय संकल्प को पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया. इसके बाद चयन प्रक्रिया आरंभ हुई. जलसहिया पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार पूर्णिमा कुमारी ने आवेदन दिया, जिनका सर्व सहमति से चयन हुआ. मौके पर अनिता देवी, यशोमती देवी, बेबी देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola