ePaper

नाला नेताजी स्टेडियम में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर

Updated at : 23 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
नाला नेताजी स्टेडियम में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर

नाला. सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नेताजी स्टेडियम में आयोजित दुर्गापूजा की तैयारी अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नेताजी स्टेडियम में आयोजित दुर्गापूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. दुर्गापूजा भव्यता के साथ मनाने के लिए कारीगरों के द्वारा पंडाल निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह पूजा 25 साल से जन सहयोग से युवाओं के द्वारा की जा रही है. बताया कि पूजा कमेटी में 100 से अधिक सदस्य और व्यक्तिगत सहयोग से पूजा की जाती है. महाषष्ठी के दिन से श्रद्धालुओं के लिए मंडप का पट खोल दिया जायेगा. स्थानीय पंडाल कारीगरों के द्वारा आडिशा के किसी मंदिर के तर्ज पर 80 फीट लंबा एवं 80 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. बताया जाता है कि नाला प्रखंड में वैष्णवी पूजा का विधान है. पूजा शांति पूर्वक करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा नहीं हो इसके लिए मैदान के आसपास सफाई किया जा रहा है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बंगाल के शिल्पियों के द्वारा भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है. वे आधुनिक लाइटो एवं मूर्तियों को स्थापित करने में व्यस्त हैं. बताया कि इस साल पूजा का 25वां साल है. प्रत्येक वर्ष अलग अलग थीम पर पंडाल निर्माण व आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाती है. इस कारण लोगों का आकर्षण इस पूजा पंडाल के प्रति रहता है. पूजा मंडप से नाला बाजार तक माइक से प्रसारण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola