पुलिस ने डकैती कांड के मास्टरमाइंड फारूक को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने डकैती कांड के मास्टरमाइंड फारूक को भेजा जेल

नारायणपुर. पुलिस ने डकैती कांड के आरोपी सह मास्टरमाइंड एवं 6 वर्षों से लगातार फरार चल रहे नुरगी गांव निवासी फारुख अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. पुलिस ने डकैती कांड के आरोपी सह मास्टरमाइंड एवं 6 वर्षों से लगातार फरार चल रहे नुरगी गांव निवासी फारुख अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. फारूक अंसारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में अलग-अलग समय में हुए डकैती मामले का मास्टरमाइंड था. फारूक अंसारी पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 43/2021, 39/22, 79/22 और 78/22 दर्ज था. फारूक अंसारी पर तीन-तीन लाल वारंट भी था, जबकि एक बे-तामिला वारंट भी था. थाना प्रभारी मुराद हसन और साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. फारुख अंसारी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि अन्य थाने में भी फारुख के विरुद्ध मामले दर्ज हैं. वह लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहा था. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में बक्से नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola