पुलिस ने लापता बच्चे को जमालपुर से किया बरामद

जन शिकायत सह समाधान कार्यक्रम में शिकायत के बाद 24 घंटे में ही पुलिस ने लापता मासूम बच्चे को बरामद कर लिया है.
मिहिजाम. जन शिकायत सह समाधान कार्यक्रम में शिकायत के बाद 24 घंटे में ही पुलिस ने लापता मासूम बच्चे को बरामद कर लिया है. मिहिजाम के भागा गांव की मोनिका हांसदा ने मंगलवार को जामताड़ा जेबीसी प्लस टू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उनके दो वर्ष के बच्चे के लापता होने की शिकायत की थी. शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने बच्चों को बिहार के जमालपुर से बरामद कर लिया. जमालपुर में यह बच्चा मोनिका हांसदा के पति अमरदीप मुर्मू के क्वार्टर से बरामद हुआ है. मोनिका के पति अमरदीप रेल कारखाना जमालपुर में काम करते हैं. इस मामले में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




