पुलिस ने 62 वर्षीय वृद्ध का सड़ा गला शव किया बरामद

प. बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत अरविंद नगर में एक घर से 62 वर्षीय वृद्ध का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है.
मिहिजाम. प. बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत अरविंद नगर में एक घर से 62 वर्षीय वृद्ध का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान अमित माल (62) के रूप में हुई है. मृतक अकेले उस मकान में रहते थे, उनकी पत्नी कई वर्ष पूर्व उन्हें छोड़कर अपने बच्चों के साथ दूसरा स्थान पर रह रही है. मृतक शराब का अत्यधिक सेवन करते थे. बताया जाता है कि रविवार की रात्रि जब आसपास के लोग गर्मी के कारण अपने घरों के बाहर बैठे थे तभी उन्हें दुर्गंध महसूस हुआ. इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गये. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मकान के अंदर प्रवेश कर एक व्यक्ति का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










