पुलिस ने मिहिजाम बस स्टैंड से युवक का शव किया बरामद

नगर के बस स्टैंड के समीप पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.
मिहिजाम. नगर के बस स्टैंड के समीप पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि मिहिजाम पुलिस को गुरुवार की सुबह बस स्टैंड के पास शव होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे उठाकर अस्पताल ले गयी. जांच के बाद पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस वालों को मालूम हुआ कि व्यक्ति का नाम सूरज शुक्ला है, जो मालपाड़ा इलाके का निवासी है. सूरज के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज मानसिक रूप से विक्षिप्त था. पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




