पुलिस ने अपहरण के चार आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण के चार आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

मिहिजाम. सीमावर्ती बंगाल के कालीपाथर निवासी मवेशी व्यवसायी शमशूल अंसारी के अपहरण व 10 लाख फिरौती मांगने मामले में रूपनारायणपुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपियों को आसनसोल न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस ने इस चारों को रिमांड पर लिया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. सीमावर्ती बंगाल के कालीपाथर निवासी मवेशी व्यवसायी शमशूल अंसारी के अपहरण व 10 लाख फिरौती मांगने मामले में रूपनारायणपुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपियों को पुलिस ने आसनसोल न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है. पकड़े गये सभी आरोपित मिहिजाम के निवासी हैं. इन पर चित्तरंजन व मिहिजाम थाने में हत्या व छिनतई के अलग-अलग मामले दर्ज हैं. पकड़े गये लोगों में मिहिजाम हांड़ीपाड़ा निवासी मनीष कुमार, सूरज साव, हिलरोड निवासी अभिषेक दास, कुशबेदिया धोबीपाड़ा के कार्तिक धीवर शामिल हैं. कार्तिक धीवर व अभिषेक साव पुलिस मिहिजाम व चित्तरंजन थाने में दर्ज अपराध मामले में आरोपित है. जमानत पर बाहर थे. अभिषेक व कार्तिक धीवर चित्तरंजन के नॉर्थ मार्केट स्थित मिठाई दुकान व्यवसायी के स्कूटी पैसे व मोबाइल छिनने के आरोपित हैं. आरोपितों ने मवेशी व्यवसायी शमशूल अंसारी के जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल फिरौती की रकम परिजनों से मांगा था, रूपनारायणपुर पुलिस ने उसी नंबर को ट्रेस कर घटना के कुछ घंटे बाद ही जामुड़िया इलाके के शमशान घाट से चारों आरोपितों को गिरफ्त में लिया था. मौके पर बोलेरो वाहन से मवेशी व्यवसायी शमशूल अंसारी को भी बरामद करने में सफल हुई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये आरोपित इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य मामले में इनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola