प्रदीप बनर्जी मौत मामले में जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
प्रदीप बनर्जी मौत मामले में जांच में जुटी पुलिस

मिहिजाम. चित्तरंजन में चिरेका कर्मी प्रदीप बनर्जी को गोली लगने से हुई मौत का मामला रहस्मय बना हुआ है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. चित्तरंजन में चिरेका कर्मी प्रदीप बनर्जी को गोली लगने से हुई मौत का मामला रहस्म बना हुआ है. प्रदीप बनर्जी ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है या यह एक सुनियोजित हत्या की घटना है. पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किया है. आसनसोल एसीपी जावेद हुसैन ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक विभाग की रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा करने की बात कही है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या स्वयं करने पर पश्चाताप करने का जिक्र है. करीब 6 माह पूर्व प्रदीप बनर्जी की पत्नी संचिता का शव उनके रेल आवास पर पाया गया था. संचिता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या हुई थी. मामले में पुलिस प्रदीप बनर्जी से कई बार पूछताछ कर चुकी थी. सुसाइड नोट में अपने बेटे को बांग्ला भाषा में लिखे पत्र में मृतक प्रदीप ने कहा है कि उसने पत्नी संचिता की हत्या की थी. इस घटना से वह अपराध बोध महसूस कर रहा है. इसलिए स्वयं भी आत्महत्या कर रहा है. पुलिस को घटनास्थल से एक रिवॉल्वर व गोली के खोखे बिस्तर पर मिला था. पूरे मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. प्रदीप ने अपनी पत्नी की हत्या यदि स्वयं किया तो हत्या के पीछे की वजह क्या रही है. पुलिस के लिए यह जांच का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola