पुलिस ने कुंडहित व बागडेहरी में निकाला फ्लैग मार्च

कुंडहित. बकरीद को लेकर बुधवार को कुंडहित एवं बागडेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.
कुंडहित. बकरीद को लेकर बुधवार को कुंडहित एवं बागडेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार ने किया. फ्लैग मार्च कुंडहित थाना परिसर से शुरू होकर पूरे बाजार होते हुए महेशपुर तक निकाला गया. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारे बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. वहीं बागडेहरी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च बाजार एवं मुस्लिम बहुल गांवों का भ्रमण करते हुए निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन कहा कि बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. मौके पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य भजहरी मंडल सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










