पुलिस ने दुष्कर्म के नामजद आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के नामजद आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कुंडहित. बकरी चरा रही एक विवाहिता से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को बागडेहरी पुलिस ने थाना कांड संख्या 07/26 के नामजद आरोपी पाण्डा हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. बकरी चरा रही एक विवाहिता से जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को बागडेहरी पुलिस ने थाना कांड संख्या 07/26 के नामजद आरोपी पाण्डा हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी पाण्डा हांसदा बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव स्थित बेलडंगा टोला निवासी मंगल हांसदा का पुत्र बताया गया है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि वह बकरी चरा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी. पीड़िता ने 15 मई की रात बागडेहरी थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola