ePaper

21 व 22 को सभी थानों में होगा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

Updated at : 19 Oct 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
21 व 22 को सभी थानों में होगा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

डीसी कुमुद सहाय ने जिले के सभी थानों में 21 व 22 अक्तूबर को वैध अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर डीसी कुमुद सहाय ने जिले के सभी थानों में 21 व 22 अक्तूबर को वैध अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश जारी किया है. सभी वैध शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे. नारायणपुर थाने में बीडीओ, करमाटांड़ थाने में बीडीओ, नाला/बिंदापाथर थाने में बीडीओ नाला, फतेहपुर थाने में बीडीओ फतेहपुर एवं कुंडहित/बागडेहरी थाने में बीडीओ कुंडहित को प्राधिकृत किया गया है. 21 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से जामताड़ा/मिहिजाम थाना व 22 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से करमाटांड़/ नारायणपुर/नाला/ बिंदापाथर/ फतेहपुर/कुंडहित/बागडेहरी थाने में शस्त्रों का भौतक सत्यापन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola