सड़क हादसे में एक युवक की मौत व दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत व दूसरा घायल

बिंदापाथर. खागा थाना के बॉर्डर के समीप सड़क दुर्घटना में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. खागा थाना के बॉर्डर के समीप सड़क दुर्घटना में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान पथरौल थाना क्षेत्र के मेंझाना गांव के मुकेश मल्लिक (25) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम कैलाश यादव है. जानकारी के मुताबिक, उक्त दोनों युवक अपने अपाची बाइक से नाला से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में बुधवार की रात कालूपाथर व खागा थाना क्षेत्र के जोरीडीह गांव के बीच किसी अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि मुकेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घायल कैलाश को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया. उनकी भी हालत गंभीर बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मृतक के परिवार की ओर से शुक्रवार को बिंदापाथर थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola