दंपतियों के बीच नयी पहल कीट का किया वितरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 10:31 PM
देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव में मंगलवार को योग्य दंपतियों के बीच सीएचसी से नयी पहल कीट का वितरण किया गया.
नारायणपुर. देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव में मंगलवार को योग्य दंपतियों के बीच सीएचसी से नयी पहल कीट का वितरण किया गया. सहिया साथी गुड़िया देवी एवं सहिया अनार देवी ने योग्य दंपतियों को नयी पहल कीट प्रदान किया. बच्चों में समय का कैसे अंतर रखना है, परिवार नियोजन की विधि कैसे अपनाना है आदि के बारे में जानकारी दी. वहीं, करमाटांड प्रखंड के सिकरपोसनी गांव में एचबीएनसी कार्यक्रम के तहत गृह भ्रमण कर नवजात की देखभाल की. उसका वजन, तापमान एवं सेप्सीस की जांच करने के बाद मां को अपने बच्चे को कम से कम 6 माह तक स्तनपान कराने की सलाह दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










