नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच हुए गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच हुए गिरफ्तार

बालिका को उसके घर के निकट बेहोशी की हालात में पाया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. पश्चिम बंगाल के बाराबनी थाना के एक गांव में गुरुवार देर रात को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. बालिका को उसके घर के निकट बेहोशी की हालात में पाया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. उस इलाके में काफी समय से मेला चल रहा था. दुष्कर्म का आरोप मेले में आये दुकानदार व व्यवसायी पर लगा है. बालिका के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पांच दुकानदारों व व्यवसायियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की है. बताया कि पीड़िता का घर मेला परिसर के पास ही था. गुरुवार की आधी रात को जब नाबालिग घर परिसर में बाथरूम के लिए गयी तो मेला आये व्यवसायी दीवार फांद कर घर में घुस गये तथा लड़की को उठा ले गये. सूत्रों के मुताबिक लड़की पास में ही बेहोशी की हालात में मिली थी. घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने कई लोगों को पकड़ लिया. उत्तेजित भीड ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. लेकिन दो लोग भाग निकले और पांच लोगों को पुलिस को हवाले कर दिया गया. सभी आरोपी बीरभूम जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola