मुरलीपहाड़ी दो बाइकों की टक्कर, एक युवक घायल

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. मुरलीपहाड़ी नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. मुरलीपहाड़ी नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही थी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक निजी वाहन की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस फरार बाइक चालक तथा दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola