झारखंड में दलीय आधार पर हो नगर निकाय चुनाव : भाजपा जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में दलीय आधार पर हो नगर निकाय चुनाव : भाजपा जिलाध्यक्ष

झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं. इसकी मांग करते हुए भाजपा पांच जनवरी को जामताड़ा नगर पंचायत एवं सात जनवरी को मिहिजाम नगर परिषद में धरना देने जा रही है.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं. इसकी मांग करते हुए भाजपा पांच जनवरी को जामताड़ा नगर पंचायत एवं सात जनवरी को मिहिजाम नगर परिषद में धरना देने जा रही है. इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि भाजपा चाहती है कि झारखंड सरकार झारखंड में नगर निकाय चुनाव शीघ्र करवाये और बैलेट पेपर से ना कर इवीएम से करवायी जाए. भाजपा मजबूती से यह बात रखना चाहती है कि जब पिछले बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए गए थे तो यह परंपरा हेमंत सरकार को भी जारी रखना चाहिए. इस बार भी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर ही नगर निकाय चुनाव कराए जाने चाहिए. परंतु हेमंत सोरेन की सरकार अपने हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर करना नहीं चाहती है. इसी के विरोध में भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी. सड़क से लेकर सदन तक और जरूरत पड़ी तो अदालतों तक जायेगी. धरना प्रदर्शन के निमित जामताड़ा नगर पंचायत कार्यक्रम प्रभारी मोहन शर्मा और कमलेश मंडल को बनाया गया है, जबकि मिहिजाम नगर परिषद के कार्यक्रम के प्रभारी सुरेश राय और परिचय मंडल को बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola