सेविकाओं स्वगणना के लिए लोगों को करें प्रेरित : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
सेविकाओं स्वगणना के लिए लोगों को करें प्रेरित : बीडीओ

कुंडहित. स्वगणना के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. स्वगणना के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ जमाले राजा, राज्य समन्वयक राहुल कुमार सिंह, सहायक चार्ज पदाधिकारी चंचल दास, बीडब्ल्यूओ रमेश कुमार वैद्य, मुजफ्फरपुर अली उपस्थित थे. आंगनबाड़ी सेविकाओं को बताया गया कि जनगणना 2027 भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक घर और प्रत्येक व्यक्ति की गणना करना है. बीडीओ ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटलीकरण किया गया है. नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने का अवसर दिया गया है. सभी नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए. आंगनबाड़ी सेविकाओं से अपील की गयी कि वे स्वयं अपनी गणना करें और अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करें. कुंडहित प्रखंड में 197 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का चयन किया गया है, उन्हें जनगणना पदाधिकारी के रूप में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola