ग्राम स्वशासन अभियान में 100 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
ग्राम स्वशासन अभियान में 100 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

फतेहपुर. फतेहपुर में मंगलवार को ग्राम स्वशासन अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर में मंगलवार को ग्राम स्वशासन अभियान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए पंचायत प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें अभियान की यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गयी. अनुभव साझा सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी प्रेरक कहानियां सुनाई, जो अभियान की असली ताकत और जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण बना. आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास, कृतज्ञता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है. समारोह में घनश्याम, रजाउल अंसारी, इनामुल हक़, जाफर शरीफ, दिनेश महतो, सीमा मंडल, आतिश्री मिंज, सुष्मिता मुर्मू, मुखिया संतोष टुडू, मुखिया जियामुनी किस्कू, सुखचांद हांसदा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola