100 से ज्यादा लोगों ने डीसी के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
100 से ज्यादा लोगों ने डीसी के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

जामताड़ा. डीसी ने रवि आनंद ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. इस दौरान आमजनों की समस्याएं सुनी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी ने रवि आनंद ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. इस दौरान आमजनों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में करीब 100 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी शिकायतें डीसी के समक्ष रखी. उन्होंने सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया. वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया. जनता दरबार में जमीन विवाद, मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने, भूमि से संबंधित नक्शा, सीमांकन, अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, घर क्षतिग्रस्त हो जाने, भू अर्जन से जुड़े मामले आदि प्राप्त हुए. डीसी ने सभी शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण का निर्देशित किया. जनता दरबार में ज्यादातर आवेदन मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से संबंधित था, जिस पर डीसी ने विभाग के कर्मियों को जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया. वहीं बैंक अकाउंट में तकनीकी अड़चनों को दूर कर लाभुकों को सम्मान राशि भुगतान करने को कहा. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के निष्पादन के लिए कटिबद्ध है. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लोगों की समस्याएं व परेशानियों को प्राथमिकता देकर सुन रहे हैं, ताकि दूर दराज से आने वाले गरीबों को और अधिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न एक बजे तक उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola